JharkhandRanchi

पीएम आवास ग्रामीण: ट्रेनिंग में फेल हुए राजमिस्त्रियों के लिए जल्द निर्देश जारी करेगा विभाग

Ranchi: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण निर्माण के लिए ट्रेनिंग में फेल, ड्रापआउट ग्रामीण राजमिस्त्रियों के पूर्नमूल्यांकन पर विचार किया जा रहा है. ग्रामीण विकास विभाग ऐसे सारे फेल मिस्त्रियों के बारे में जल्द विचार-विमर्श के बाद अलग से निर्णय लेकर आदेश जारी करेगा. इनमें वैसे प्रशिक्षुओं भी शामिल हैं जिनका प्रशिक्षण 2016-19 के बीच किया गया था और वे बड़े संख्या में फेल हुए. वहीं, विगत वित्तीय वर्ष 2022-23 में लक्ष्य के विरूद्ध बड़ी संख्या में प्रशिक्षु फेल हुए. पूरे मामले पर सभी जिलों से विभाग के समक्ष के बात उठायी गयी थी कि ऐसे टेÑनी का क्या करना है. यह विचार भी चल रहा है कि फिर से प्रशिक्षण दिलाकर इन्हें पीएम आवास के काम में लगाया जाये. बता दें कि, भारत सरकार के निर्देश पर झारख्रंड में राजमिस्त्रियों की ट्रेनिंग चल रही है. प्रशिक्षण देकर इन्हें पीएम आवास के निर्माण में लगाना है ताकि लाभुकों का आवास समय पर बन जाये. एक लाख से अधिक पेंडिंग आवास का निर्माण भी तेजी से किया जाना है. ट्रेनिंग के दौरान इन्हें भत्ता भी दिया जा रहा है. विगत वित्तीय वर्ष 20 हजार राजमिस्त्रियों को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया था. इनमें सभी का प्रशिक्षा प्रारंभ हुआ. एसेसमेंट 9082 का हुआ जिसमें 5423 पास हुए. वहीं 407 राजमिस्त्री फेल हो गये. अब विभाग ऐसे सभी प्रशिक्षुओं के लिए अलग से निर्णय लेकर आदेश जारी करेगा.

इसे भी पढ़ें: बायोफ्लॉक तकनीक की मदद से मछली उत्पादन कर चाईबासा के युवा लिख रहे हैं आत्मनिर्भरता की कहानी

Related Articles

Back to top button