JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

मिशन 2024 के लिए चुनावी मोड में आती भाजपा, कार्यसमिति की बैठक में महासंपर्क अभियान के लिए बनेगी रणनीति

Ranchi: प्रदेश भाजपा अब मिशन 2024 के लिए लगातार कमर कसने में लगी है. 16 मई को सरला बिरला स्कूल, महिलोंग में पार्टी कार्यसमिति की बैठक इस लिहाज से महत्वपूर्ण है. जानकारी के मुताबिक स्थापित परंपरा के विपरीत इस बार दो दिवसीय की बजाए कार्यसमिति की एकदिवसीय बैठक ही होगी. प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा इसमें कार्यसमिति के सभी सदस्यों, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सभी मोर्चा और मंच के प्रमुखों के अलावा इसके जिलाध्यक्षों, महामंत्री को भी आमंत्रित किया गया है. इस लिहाज से करीब 600 पार्टी नेताओं की इसमें भागीदारी दिखेगी. बैठक में 30 मई से 30 जून तक राज्यभर में विशेष तौर पर महासंपर्क अभियान चलाए जाने पर रणनीति बनने की उम्मीद है. इस अभियान के दौरान केंद्र की अहम योजनाओं के प्रचार-प्रसार के अलावे झारखंड सरकार की विफलताओं को भी जोरदार तरीके से जनता के बीच रखे जाने की योजना पर काम होगा.
इसे भी पढ़ें: पेंशन की आस में बैठे खिलाड़ियों, कोचों को राहत देने को खेल निदेशक ने द्रोणाचार्य अवार्डी, अर्जुन अवार्डी एव इंटरनेशनल प्लेयरों से मांगा सहयोग

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश भाजपा महासंपर्क अभियान की सफलता पर गंभीरता से काम करने को तैयार है. पार्टी के स्तर से इस अभियान के दौरान कई तरह के कार्यक्रम चलाए जाएंगे. छोटी-छोटी गोष्ठियां आयोजित होंगी. प्रबुद्ध जनों से मुलाकात होगी. लाभुक सम्मेलन के अलावे सभी वर्गों के साथ-साथ अलग बैठक होगी. पार्टी उम्मीद कर रही है कि महासंपर्क अभियान के जरिये मिशन 2024 के अभियान को गति देने का काम तेज होगा. आम लोगों से जुड़ाव बढ़ाने और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी वर्करों को एक्टिव करने में भी लाभ मिलेगा.

Related Articles

Back to top button