
Ranchi : झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एकीकृत स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश एनटीए द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा सीयूईटी 2024 के अंकों के आधार पर ही होगा. सीयूजे में एकीकृत (यूजी पीजी) और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश लेने को इच्छुक उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी 2024 और सीयूईटी पीजी-2024 प्रवेश परीक्षा देनी होगी. सीयूजे में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नामांकन उम्मीदवारों को एनटीए और सीयूजे द्वारा निर्दिष्ट अधिसूचनाओं एवं प्रक्रियाओं का पालन करना होगा. बता दें कि सीयूईटी एक कम्प्यूटर आधारित सामान्य स्क्रीनिंग टेस्ट है.
सीयूजे में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निम्न प्रक्रिया है
- सीयूजे में एकीकृत (यूजी पीजी) और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश लेने को इच्छुक उम्मीदवारों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा.
- यूनिवर्सिटी एंबेस टेस्ट (सीयूईटी) में ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा. कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) में ऑनलाइन आवेदन भरते समय झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) को पसंदीदा विश्वविद्यालय के रूप में चुनना होगा.
- कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) में ऑनलाइन आवेदन भरते समय झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) द्वारा नामांकन के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए विकल्प चुनना होगा.
- एनटीए द्वारा आयोजित सीयूईटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा.
- एनटीए द्वारा आयोजित सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन के बाद झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा.
- ऑनलाइन पंजीकरण के बाद शार्टलिस्ट उम्मीदवारों को ऑफलाइन नामांकन के लिए झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में आकर डाक्यूमेंट सत्यापन कराना होगा. उसके बाद नामांकन शुल्क तय समय के अंदर जमा करना होगा.
गौरतलब है कि एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी-2024 प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा चुका है जिसकी अंतिम तिथि 24 जनवरी तक है. इच्छुक उम्मीदवार जो झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 24 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन www.cui.ac.in or https://pgcuet.samarth.ac.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
इस वर्ष झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में कुल 12 स्नातकोत्तर कोर्स में नामांकन होंगे जिसके लिए कुल सीटों की संख्या 440 है. नामांकन के लिए उपलब्ध कार्यक्रम इस प्रकार है-
एम एस सी- जियोइंफमिटिक्स, सांख्यिकी, जुलोजी (भूविज्ञान)
एम.ए. – अंग्रेजी, लोक प्रशासन, राजनीतिक विज्ञान, तिब्बती भाषा,
एम.पी.ए. थिएटर आर्ट और वोकल म्यूजिक
एमबीए, बीएल एवं एमकॉम.
इसे भी पढ़ें – अभिभावक संघ ने की मांग, मौसम के मद्देनजर बंद किये जायें स्कूल



