ChaibasaJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

लाल आतंक पर चोट: चाईबासा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, दो पकड़े भी गए

Ranchi, चाइबासा जिले के गुवा थाना क्षेत्र स्थित जंगल मे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया. मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक सबजोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल है.

मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है. जानकारी के मुताबिक इलाके में सुरक्षा बल सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने चार नक्सली को मार गिराया. फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है कुछ नक्सलियों के गोली लगने की भी सूचना है. फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि बाकी है.

मुठभेड़ में मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर समेत 3 इनामी नक्सली शामिल थे. जानकारी के अनुसार पुलिस के गोली से मारे गए नक्सलियों की पहचान जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज, सबजोनल कमांडर कांडे होनहागा उर्फ दिरशुम, एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम, महिला नक्सली सदस्य जुनगा पुर्ति उर्फ मारला के रूप में हुई है. मारला को छोड़कर सभी मारे गए नक्सलियों पर सरकार ने इनाम की घोषणा कर रखी है. सिंगराई उर्फ मनोज पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है जबकि कांडे और सूर्या पर 5 और 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था.

2 लाख के इनामी नक्सली पांडू हांसदा सहित एक महिला नक्सली गिरफ्तार

पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद जिंदा पकड़े गए दो नक्सलियों में टाइगर उर्फ पांडू हांसदा और बातरी देवगम के रूप में हुई है. पांडू हांसदा पर 2 लाख रुपए की इनामी राशि रखी गई थी, जबकि बातरी देवी महिला नक्सली सदस्य है. हालांकि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है.

Related Articles

Back to top button