
Srinagar : जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोपोर के आरमपोरा इलाके में गुरुवार सुबह घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया.
इसे भी पढ़ें- टीपीसी उग्रवादी कोहराम हजारीबाग से गिरफ्तार
तलाशी अभियान के दोरान आतंकवादियों ने चलाईं गोलियां
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि छिपे हुये आतंकवादियों ने तलाश कर रहे सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है और विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है. फिलहाल इस मुठभेड़ में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.
इसे भी पढ़ें- सांसद रामटहल चौधरी पर ST/SC अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज
इसे भी पढ़ें- झारखंड से किनारा कर रहे IAS अधिकारी, 11 चले गये 4 जाने की तैयारी में
इसे भी पढ़ें- चार साल में 8 नगर आयुक्त आए और गये,धनबाद मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को कौन पसंद आए ?




