
Gopalgunj: जिले में एक बेकाबू ट्रक ने सोमवार को स्कूल जा रहे पांच छात्रों को कुचला दिया. जिसके बाद सभी को नजदीकी अस्तपताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सभी छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है.
यह हादसा कुचायकोट के भोपतपुर एनएच- 27 पर हुआ है. सभी बच्चों को कुचायकोट सामुदायिक सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. घटना स्थल पर कुचायकोट पुलिस पहुंच चुकी है. फ़िलहाल ट्रक ड्राइवर फरार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार सभी छात्र उत्क्रमित मध्य विधालय भोपतपुर के बताए जा रहे है. कुचायकोट के भोपतपुर एनएच- 27 पर यह घटना हुई है.




