JharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस को अनुमति देने की मांग को लेकर विधायक मनीष जयसवाल ने दिया धरना

Ranchi: झारखंड विधानसभा के मुख्य द्वार पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल ने हजारीबाग में रामनवमी जुलूस को अनुमति देने की मांग को लेकर धरना दिया. इस मामले पर भाजपा विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर हिन्दू विरोधी सरकार होश में आओ के नारे लगाए. मनीष जयसवाल ने कहा की हजारीबाग के रामनवमी का अपना इतिहास है. कोरोना के कारण पिछले दो वर्ष से यह बंद है, लेकिन अब सभी चीजों को बंद से मुक्त कर दिया गया है. उन्होंने सदन में सरकार से मांग की है कि हजारीबाग में रामनवमी जुलूस की अनुमति दी जाय. हालांकि, कोई जवाब नहीं मिला था. जयसवाल ने कहा कि यह हिन्दू धर्म के साथ सरकार की तुष्टिकरण नीति को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि सरकार को इसपर जल्द निर्णय लेना चाहिए. यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है.

Related Articles

Back to top button