
Ranchi: दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र स्थित सीतासाल में सुनीराम किस्कू नामक एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका मेरिका हेंब्रम को अपने घर चलने की ज़िद करने लगा. इस प्रपोजल को प्रेमिका नहीं मानी तो सोमवार की देर रात प्रेमी घर पहुंच दोनो पर पेट्रोल डाल आग लगी दी. प्रेमिका मेरिका अपनी माँ बड़की मुर्मू के साथ सो रही थी. दोनो आग के चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई. गंभीर हालत में दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.
वहीं मसलिया थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनीराम किस्कू को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सुनीराम किस्कू दो सप्ताह पहले प्रेमिका को वापस ले जाने आया तो उसने साथ जाने से इंकार कर दिया. परिजनों के अनुसार साथ जाने से मना करने पर सुनीराम ने जान से मारने की धमकी दी थी. उसके बाद वह चला गया. फिर सोमवार रात पहुंचकर घटना को अंजाम दिया. ट्रेनी डीएसपी आकाश भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार सुनीराम ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. फिलहाल पूछताछ की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: रांची-लातेहार के सीमावर्ती इलाके से हार्डकोर नक्सली किशोर नायक गिरफ्तार, 20 लाख के इनामी रविंद्र गंझू का रहा है शूटर
मिली जानकारी के अनुसार सीतासाल गांव की रहने वाली मेरिका हेंब्रम की शादी बगल के ही सुपाईडीह गांव में हुई थी. जिसमें उसे एक पुत्र और पुत्री भी हुई. मेरिका के पति की बीमारी से मौत हो जाने के बाद दोनों बच्चों को ससुराल में ही छोड़ वापस अपने मां के घर सीतासाल गांव आ गई. काम धाम के सिलसिले में मेरिका केरल पहुंची वहां चाय बगान में काम के दौरान असम के बोगाईगांव निवासी सुनीराम किस्कू के साथ जान पहचान हुआ. दोनो के बीच हुए जान पहचान प्रेम प्रसंग में बदल गया. सुनीराम प्रेमिका को अपने साथ असम स्थित घर ले गया जहां उसे पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है. इसके बाद वापस दुमका लौट गई. दुबारा जब प्रेमी लेने पहुंचा, तो यह कहते हुए साथ जाने इंकार कर दी कि तुम पहले से शादीशुदा हो. इसके बाद प्रेमी घटना को अंजाम दिया.




