
Giridih : ऑल इंडिया स्टेशन मास्टरस एसोसिएशन AISMA के आसनसोल रेल डिवीजन मधुपुर शाखा ने 31 मई को एक दिवसीय नेशनल अवकाश का आवाह्न किया है. इसकी जानकारी मधुपुर शाखा के सचिव और गिरिडीह के स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार बरनवाल ने दी. मनोज बरनवाल ने शाखा की और से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि AISMA ने सात सूत्री मांगों को लेकर 31 मई नेशनल अवकाश का ऐलान किया है. 7 सूत्री मांगों को लेकर अवकाश का ऐलान किया गया है.
मांग है कि स्टेशन मास्टरों के खाली पदों को भरने का काम किया जा सके. जिससे वर्तमान में कार्यरत स्टेशन पर काम का बोझ कम हो सके. प्रेस विज्ञप्ति में AISMA ने नाइट ड्यूटी सीलिंग के लिमिट 43 हजार को रद्द करने की मांग की. स्टेशन मास्टर को सेफ्टी और तनाव भत्ता देने की भी मांग की गयी है.रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण को बंद करने की माँग की गयी है. पुरानी पेंशन नीति को लागू करने को लेकर भी मांग की गयी है. आंदोलन के अगले चरण में स्टेशन मास्टर मोमबत्ती जलाकर नाइट ड्यूटी करेंगे साथ ही एक सप्ताह तक काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : IAS पूजा सिंघल प्रकरण : सीएम हेमंत के करीबी रहे रवि केजरीवाल पर कसता शिकंजा, ईडी कर रही है पूछताछ




