Ranchi: कोरोना काल में राजनीति भी डिजिटल फॉर्मेट पर हो रही है. यूट्यूब, ट्विटर और फेसबुक इसमें अहम किरदार निभा रहे हैं. पहले किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम की सफलता या विफलता वहां जुटी भीड़ से आंकी जाती थी. अब यह भीड़ लाइक्स और डिस्लाइक्स में बदल गयी है.
डिजिटल फॉर्मेट पर लगातार बीजेपी को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में पीएम मोदी भी डिस्लाइक्स को लेकर खूब ट्रोल हुए थे. कार्यक्रम था पीएम मोदी के मन की बात. एक हफ्ता पहले पीएम मोदी ने रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम किया था. कार्यक्रम को यूट्यूब पर करीब 4.5 लाख लाइक्स तो करीब 12 लाख डिस्लाइक्स मिले थे. इस बार ऐसा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुआ है.
इसे भी पढ़ेंः CoronaUpdate: एक दिन में संक्रमण के 89,706 नए केस, 1,115 की मौत, कुल आंकड़ा 43 लाख के पार
झारखंड कार्यसमिति को मिले 9000 डिस्लाइक्स
सात सिंतबर को झारखंड बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक थी. बैठक करीब 11 बजे शुरू हुई. बैठक में वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के जरिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी जुड़े हुए थे. कार्यक्रम यूट्यूब पर देखा जा रहा था.

डिस्लाइक्स को लेकर ट्रोल हो रही बीजेपी
कार्यक्रम खत्म होने के बाद यूट्यूब पर जहां 2.7 हजार लाइक्स मिले, तो वहीं 9000 डिस्लाइक्स मिले हैं. अब इसे लेकर ट्विटर पर कई लोग ट्रोल कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि बीजेपी के बड़े नेताओं को जनता नकार रही है.
इसे भी पढ़ेंः जिस ट्रोल आर्मी की बदौलत भाजपा विरोधियों को नीचा दिखाती रही, क्या अब वह समस्या बनती जा रही है!
ऐसा होना विपक्ष की हताशा दर्शाता हैः प्रतुल
इस मामले पर न्यूज विंग ने बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव से बात की. उन्होंने कहा कि ऐसा होना विपक्ष की हताशा और निराशा को दर्शाता है. विपक्ष बीजेपी के नेताओं की पॉपुलैरिटी से डरकर पैसे देकर Bots का इस्तेमाल करा रही है. इसका खुलासा पीएम मोदी की मन की बात से ही हो गया था. जांच में यह बात सामने आयी कि तुर्की से बैठे आइटी प्रोफेशनल्स से ऐसा कराया जा रहा है. विपक्ष दूसरे देश में पैसा खर्च कर कैंपेन चला रहा है. जबकि इसके उल्ट बीजेपी के नेताओं को देश की जनता का प्यार और ज्यादा मिल रहा है.
इसे भी पढ़ेंः सुब्रमण्यम स्वामी की मांगः BJP IT सेल के हेड अमित मालवीय को कल तक हटाये पार्टी




