NEWS

CoronaUpdate: एक दिन में संक्रमण के 89,706 नए केस, 1,115 की मौत, कुल आंकड़ा 43 लाख के पार

New Delhi: देश में बुधवार को कोविड-19 के 89,706 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 43 लाख के पार चले गए. वहीं 33,98,844 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 77.77 प्रतिशत हो गई है. जबकि पिछले 24 घंटे में 1,115 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 73,890 हो गई है.

इसे भी पढ़ेंः सुब्रमण्यम स्वामी की मांगः BJP IT सेल के हेड अमित मालवीय को कल तक हटाये पार्टी

करीब 9 लाख एक्टिव केस

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 43,70,128 हो गए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 1,115 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 73,890 हो गई है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.69 प्रतिशत हो गई है.

आंकड़ों के अनुसार देश में 8,97,394 लोगों का अब भी कोरोना संक्रमण के लिए इलाज जारी है, जो कि कुल मामलों का 20.53 प्रतिशत है. भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी जबकि 23 अगस्त को 30 लाख के पार और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में आठ सितम्बर तक 5,18,04,677 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है, जिनमें से 11,54,549 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई.

इसे भी पढ़ेंः जिस ट्रोल आर्मी की बदौलत भाजपा विरोधियों को नीचा दिखाती रही, क्या अब वह समस्या बनती जा रही है!

महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 1,115 लोगों की मौत हुई है. उनमें से सबसे अधिक 380 लोग महाराष्ट्र से थे. इनके अलावा कर्नाटक के 146, तमिलनाडु के 87, आंध्र प्रदेश के 73, उत्तर प्रदेश के 71, पंजाब के 67, पश्चिम बंगाल के 57, हरियाणा के 25, मध्य प्रदेश के 20, दिल्ली के 19, जम्मू-कश्मीर तथा झारखंड के 14-14, गुजरात, ओडिशा, केरल तथा राजस्थान के 13-13, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी तथा उत्तराखंड के 12-12, गोवा के 11, तेलंगाना के 10, त्रिपुरा के नौ, असम के आठ, हिमाचल प्रदेश के पांच, बिहार तथा चंडीगढ़ के चार-चार, सिक्किम के दो और अरुणाचल प्रदेश तथा मणिपुर के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कुल 73,890 मौतों में से सर्वाधिक 27,407 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है. इसके बाद तमिलनाडु में 8,012, कर्नाटक में 6,680, दिल्ली में 4,618, आंध्र प्रदेश में 4,560, उत्तर प्रदेश में 4,047, पश्चिम बंगाल में 3,677, गुजरात में 3,133 और पंजाब में 1,990 लोगों की मौत हुई है.

मध्य प्रदेश में कोविड-19 से अब तक 1,609, राजस्थान में 1,164, तेलंगाना में 916, हरियाणा में 854, जम्मू-कश्मीर में 815, बिहार में 765, ओडिशा में 569, झारखंड में 496, छत्तीसगढ़ में 407, असम में 378, केरल में 372 और उत्तराखंड में 360 लोगों की मौत हुई है.

वहीं पुडुचेरी में 337, गोवा में 256, त्रिपुरा में 161, चंडीगढ़ में 78, हिमाचल प्रदेश में 60, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 50, मणिपुर में 39, लद्दाख में 35, मेघालय में 17, नगालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में नौ, सिक्किम में सात और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है.

इसे भी पढ़ेंः 21 सितंबर से आंशिक तौर पर खुलेंगे 9वीं से 12वीं के स्कूल, बच्चों को भेजने से पहले जानें क्या है नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button