
Chaibasa : चाईबासा बार भवन में घुसे चोरों ने दो बक्से चुरा लिये. बार भवन में वकील मोहरी द्वारा कागजात से भरा बक्सा रखा जाता है. आज सुबह चोर बार भवन के पिछले हिस्से से अंदर घुसे और दो वकील मोहरी का बक्सा लेकर फरार हो गए. कोर्ट परिसर में चोरी की बात जैसे लोगों को पता चली, पूरे शहर में चर्चा फैल गई. चोरी खोजबीन शुरू हुई तो कागजात और बक्सा निबंधन कार्यालय परिसर में फेंका हुआ मिला. सामान बरामद करने के बाद यह जांच की जा रही है कि कोई सामान बक्सा से गायब तो नहीं हुआ है. चोरी के पीछे मंशा क्या थी. क्या चोर कोई कागजात चुराना चाहते थे या कोई और कारण था. हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है.
इसे भी पढ़ें – NewsWing Exclusive : एमजीएम का ये नया कोरोना वार्ड तो ले लेगा मरीजों की जान, एक मीटर की दूरी पर लगा दिये बेड




