
Giridih: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन शुक्रवार को मधुबन में पूजा के बाद गेस्ट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि कमजोर मॉनसून के कारण खेती को लेकर जैसा अनुमान था, की खेती अच्छी होगी. वो फिलहाल नजर नहीं आ रहा है. ऐसे में खेती पर खास नजर रखने की जरूरत है. जिसे किसान को कोई परेशानी नहीं हो. जबकि बैठक में बिजली विभाग के अधिकारी को भी फटकार लगाया गया और कहा गया कि आखिरकार गलत बिजली बिलिंग क्यों हो रही है, इसका कारण क्या है. उपभोक्ताओं को गलत बिलिंग के कारण परेशानी उठाना पड़े, ये उचित नहीं. सीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि हालात को बेहतर करें.

समीक्षा बैठक में सीएम हेमंत ने ताबड़तोड़ कई विभागों की समीक्षा की. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले में चल रही विकास योजनाओं को लेकर खास चर्चा की गयी. जो जरूरी निर्देश दिए जाने चाहिए थे, वो दिए गए. एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि संथाल परगना में घुसपैठियों के मुद्दे पर विपक्ष सिर्फ झूठ फैला रहा है. इसे अधिक कुछ नहीं, सीएम ने चुनाव को एक संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि चुनाव जब होने है वो होंगे. और चुनाव को लेकर उनकी पार्टी हमेशा तैयार रहती है. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मधुबन मकर संक्रांति मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित भी किया. इस दौरान सदर विधायक सोनू के साथ राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद समेत कई मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: मधुबन में पत्नी कल्पना संग सीएम हेमंत ने दिशोम मांझीथान में की पूजा, चार पशुओं की दी गयी बलि




