Dhanbad

धनबाद में राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रीड़ा भारती और सेंट जेवियर्स स्कूल के द्वारा हॉकी मैच का आयोजन

Dhanbad: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद अवतरण दिवस पर क्रीड़ा भारती एवं सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को हॉकी प्रदर्शन मैच से मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि क्रीड़ा भारती एक राष्ट्रव्यापी खेल संगठन है. जिसमें देश के हर नागरिकों को विशेष कर युवकों को शारीरिक और मानसिक ऱुप से स्वस्थ रहने के लिए प्रयास किए जाते हैं. क्रीड़ा भारती का मुख्य उद्देश्य भारत के अन्य स्थापित खेलों के साथ स्वदेशी खेलो एवं ग्रामीण क्षेत्र के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देना है.

शकुंतला मिश्रा ने बताया कि बुधवार को क्रीड़ा भारती द्वारा पांच स्थान पर मनाया गया. जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर भूली, सरस्वती विद्या मंदिर तेतुलमारी, सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह, वनकाली वाटिका क्रीड़ा केन्द्र में संपन्न हुई. क्रीड़ा भारती खेल दिवस को सफल बनाने में संयुक्त निर्देशक अनूप सिंह, प्रधानाचार्य जसविंदर डे, झारखंड प्रांत संपर्क प्रमुख कौशल कुमार,धनबाद महानगर अध्यक्ष डॉ. राजशेखर, धनबाद जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश महतो, सत्यम राय, मिलन सिंह, उदय प्रताप सिंह, संजीव सिंह अंकुर उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button