Crime NewsJharkhandRanchi

प्रेमसागर मुंडा हत्याकांड में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, एके-56 समेत कई हथियार जब्त

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया में बीते 29 सितंबर को कोयला व्यवसायी बबलू सागर मुंडा पर जानलेवा हमला हुआ था. इस मामले और प्रेम सागर मुंडा हत्याकांड मामले में पुलिस ने टीपीसी के आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों का नाम अफरोज़ अंसारी, इरफान अंसारी, एजाज अंसारी, अली अंसारी, अरशद अली, अब्दुल्लाह अहमद, इकरामुल अंसारी, जसीम खान और मैनुल अंसारी शामिल हैं. सभी को कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से AK-56 सहित कई हथियार जब्त किए गए हैं.
एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बबलू सागर मुंडा के ऊपर हमले में शामिल कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बीते साल प्रेम प्रेम सागर मुंडा हत्याकांड का भी पुलिस ने खुलासा किया है.

इसे भी पढ़ें :Hazaribag : बानादाग कोल साइडिंग में धरना पर बैठे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, पुलिस व ग्रामीण समेत दर्जन भर लोग घायल

अपराधियों ने बीते 29 सितंबर की देर शाम बबलू सागर मुंडा की गाड़ी पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. गोलीबारी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी. फायरिग की इस घटना में बबलू सागर मुंडा का निजी अंगरक्षक अजय सोमर घायल हुआ था. घायल अंगरक्षक को आनन-फानन में पुलिस ने रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था. बबलू मुंडा को गोली नहीं लगी थी. वह बाल-बाल बच गए थे.

पिछले साल 3 मार्च 2020 को बबलू सागर मुंडा के भाई प्रेमसागर मुंडा पर हमला हुआ था. मोरहाबादी मैदान स्थित होटल पार्क प्राइम के पास घटना को अंजाम दिया गया था. बाइक सवार अपराधियों ने प्रेम सागर मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. प्रेम सागर मुंडा अपनी फॉ‌र्च्यूनर गाड़ी से होटल के पास खड़े हुए थे. चाय की दुकान पर चाय मांगी थी. इसी बीच वहां पहुंचे अपराधियों ने उनसे बातचीत की और फिर अचानक उन पर गोलियां चलाने लगे और गोली मारकर हत्या कर दी थी.

इसे भी पढ़ें :डिमना से सटे रिसार्ट में देह व्यापार के आरोप में ग्रामीणों का हंगामा, तीन युवक और दो युवतियों को बंधक बनाकर की पिटाई

Related Articles

Back to top button