BiharCrime News

डकैती की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में IT अफसर बनकर आए थे लुटेरे

Lakhisarai : जिले में ‘फिल्मी स्टाइल’ के तर्ज पर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी गुरुवार देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस ने अपराधियों को पटना और शेखपुरा से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से ₹500000 बरामद किए गए हैं. गौरतलब है कि 1 फरवरी को बालू ठेकेदार के घर इनकम टैक्स के अधिकारी बनकर इन्होंने डकैती की घटना को अंजाम दिया था.

बता दें कि 1 फरवरी को अपराधियों ने ‘फिल्मी स्टाइल’ में बालू ठेकेदार के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था. सभी अपराधी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर घर में घुसे थे. इसी दौरान अपराधियों ने 35 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया. जिसमें 25 लाख कैश और 10 लाख रुपये के आभूषण शामिल थे.

Related Articles

Back to top button