GiridihJharkhandLead News

बिजली के चपेट में आने से धनवार और गांवा में दो की मौत, दो जख्मी

Giridih: अचानक मौसम में हुए बदलाव और देर रात मुश्लाधार बारिश के बीच बिजली के चपेट में आने से धनवार और गांवा में दो लोगों की मौत हो गई. साथ ही दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

मिली जानकारी के अनुसार धनवार के बलवागढ़ गांव में शुक्रवार की अहले सुबह समाजसेवी सतीश यादव बारिश और कड़कड़ाते बिजली के बीच घर से कुछ दूर अपने तैयार ईंटों को ढकने के लिए गए. इसी क्रम में बिजली की चपेट में आ गए, जिससे घटना स्थल पर हीं मौत उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

दूसरी घटना जिले के गांवा थाना क्षेत्र में हुआ है. जामदार के जमुआ गांव में शुक्रवार की देर रात चेट्टू मुर्मू के घर में बिजली गिर गई. जिससे चेट्टू मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में किया जा रहा है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button