
Ranchi : झारखंड एदार-ए-शरिया के मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि 1 मई रविवार को रमजान 1443 हिजरी की 29 तारीख है, जिसमें ईद उलफित्र का चांद नजर आने की संभावना है. सभी धार्मिक कार्यक्रम व एबादतें चांद की तारीख के अनुसार सम्पन्न होते हैं. अत: 1 मई रविवार को चांद देखने की भरपूर कोशिश करें. अगर कहीं चांद नजर आ जाये तो दारुलकजा एदार-ए-शरिया झारखंड इसलामी मरकज हिंद पीढ़ी रांची को सूचित करें. साथ ही अपने सम्बंधित जिला में काइम जिला या एलाकाई रूयते हेलाल केंद्र (राज्य के 60 स्थानों में अवस्थित में से किसी भी एक ) के जिम्मेदार आलिमे दीन को खबर करें ताकि जरूरत पड़ने पर शरई शहादत हासिल की जा सके.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand PANCHAYAT ELECTION 2022: रांची जिले में अब 194 पदों पर ही होंगे चुनाव, 425 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
1 मई को चांद देखने के लिए काजीयाने शरीयत व उलेमा ए केराम दरगाह हजरत कुतुबददीन रेसालदार डोरनडा रांची में मौजूद रहेंगे.
चांद देखने के लिए एदार-ए-शरिया झारखंड ने राज्य भर में बड़ी व्यवस्था की है. एदार-ए-शरिया झारखंड रांची से सम्पर्क के लिए निम्न मोबाइल नम्बर हैं.
6202583475/9835553380/9199780992/9771338239/9934137121/
9801370638/9939235678/7070207995/7366854786/9334427997/9304411329/9835365215/9199883085/9693974786/8862981017/6202583475/9835130183/9835126780/
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : सुप्रीम कोर्ट का आदेश, उपभोक्ता कानून से बाहर नहीं डॉक्टर और स्वास्थ्य सेवाएं, दर्ज हो सकती हैं शिकायतें




