
chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले में इन दिनों सुरक्षा बलों द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए केन बम को ध्वस्त किया है. जिले में इन दिनों भाकपा (माओवादी) कमांडर अजय महतो, मोछू और अश्विन अपने दस्ते के साथ क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे है. इसी सूचना पर चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ 60 बटालियन और झारखंड जगुआर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. Asi अभियान के तहत गोइलकेरा थाना क्षेत्र के आराहसा कैंप से हुसिंबी कटांबा के रास्ते में सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए 6 किलो का केन बम लगाया गया था. जिसे बम निरोधक दस्ता द्वारा ध्वस्त किया गया.




