
Sahibganj: ईडी की टीम एक बार फिर शनिवार को साहिबगंज पहुंची. फरक्का से टीम सबसे पहले बरहरवा पहुंची. फिर यहां से बरहेट, मंडरो, साहिबगंज होते हुए राजमहल से वापस हो गयी. बताया जाता है कि ईडी की टीम फरक्का एनटीपीसी गेस्ट हाउस में ठहरी थी. हालांकि शनिवार को अपने वाहन से साहिबगंज आयी टीम में मात्र दो ही लोग शामिल थे. इस दौरान टीम ने सभी को रांची में सशरीर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस थमा दिया.
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को टीम ने जहां जहां छापामारी की थी उन सभी को नोटिस दिया है. नोटिस देकर सबको अलग-अलग तिथि में अपना पक्ष रखने रांची बुलाया है.
इसे भी पढे़ें:श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर जमाया कब्जा, स्विमिंग पूल में की मस्ती, गोटबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भागे




