BiharLead News

पाटलिपुत्र बिल्डर्स की 2 करोड़ 62 लाख रुपये की संपत्ति ईडी ने की जब्त, रांची के दो प्लॉट भी शामिल

Patna : राजधानी के पाटलिपुत्र बिल्डर्स की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त किया है. ईडी ने पाटलिपुत्र बिल्डर के एमडी अनिल कुमार की दो करोड़ 62 लाख 20 हजार 600 रुपये की सम्पति ज़ब्त की है. ईडी ने पीएमएलए एक्ट के तहत संपत्ति अटैच की है. इसमें बिल्डर अनिल सिंह पर पटना कोतवाली और आलमगंज थाना में धारा 420 व आइपीसी की अन्य धाराओं में केस दर्ज है. जो सम्पति बिल्डर अनिल सिंह की जब्त की गयी है उसमें रांची के दो प्लॉट भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand: सरकार ने वापस ली रविवार की बंदी, नदी-तालाबों में शर्तों के साथ छठ की इजाजत

कुल 40.08 डिसमिल जमीन को ईडी ने अटैच किया है. अनिल सिंह के जिस प्लॉट को ईडी ने जब्त किया है वह लोअर बाजार रांची में स्थित है.

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने पाटलिपुत्र बिल्डर के एमडी अनिल सिंह को 7 सितंबर 2021 को गिरफ्तार किया था. उसके बाद स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. तब से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है. बिल्डर पर धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में अब जारी नहीं होंगे पीडीएस डीलर लाइसेंस, सरकार ने लगायी रोक

Related Articles

Back to top button