
Ranchi : तुपुदाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. शव रेलवे ट्रैक से बरामद की गई है. शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने तुपुदाना पुलिस और रेलवे थाना को इस घटना के बारे में जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही तुपुदाना पुलिस और रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
इसे भी पढ़ें : 15 दिसंबर से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें होंगी शुरू, ब्रिटेन, साउथ अफ्रीका समेत 14 देशों पर जारी रहेगा प्रतिबंध
सब इंस्पेक्टर सुकुमार हेंब्रम ने बताया कि युवक के सिर का अगला हिस्सा पूरी तरह से कट गया है. युवक के पहचान के लिए स्थानीय लोगों को उसकी फोटो दे दी गई है लेकिन खबर लिखे जाने तक उस अज्ञात युवक की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं तुपुदाना थाने की पुलिस का कहना है कि मृत युवक की पहचान के लिए पुलिस अपने स्तर से काम कर रही है और जल्द ही उसकी पहचान कर ली जाएगी.
इसे भी पढ़ें : भू-राजस्व विभाग को कांके सीओ का तबादला करने का आदेश




