Fashion/Film/T.VNational

रिया से ED की पूछताछ में खुलासा, सुशांत की बहन की FD से ट्रांसफर हुए 2.5 करोड़

Mumbai: बॉलीवुड एक्टर सुशांत केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की है. इस पूछताछ में पैसों की हेरा फेरी को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं. पैसों की हेरा फेरी के खुलासे की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से करीब 15 करोड़ रुपये की हेरा फेरी से शुरू हुई. यह बात अब खुलते-खुलते चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तक जा पहुंची है.

इसे भी पढ़ें- आत्मनिर्भरता पर राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान:101 उपकरणों के आयात पर लगेगी रोक, देश में होगा निर्माण 

रिया और उसके भाई की मदद से ट्रांसफर हुए 2.5 करोड़

इस मामले में अब नया खुलासा हुआ है. ईडी की टीम ने जब रिया से पूछताछ की गयी तो रिया ने टीम को बताया कि कुछ पैसे कंपनी का लेखा जोखा रखने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के नाम पर मार्च में ट्रांसफर किये गये. यह पैसे मार्च में वित्तीय वर्ष के खत्म होने को दौरान ट्रांसफर किये गये थे. जिसमें 2 करोड़ 65 लाख ट्रांसफर करने की बात सामने आ रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुशांत ने अपनी बढ़ी बहन के नाम पर करीब 4.5 लाख रुपये फिक्स डिपॉजिट किये थे. जिसमें से 2.5 लाख का ट्रांसफ्र कर लिया गया. यह पैसे तब ट्रांसफर किये गये जब सुशांत की जिंदगी में रिया आयी. रिया और उसके भाई की मदद से दोनों चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने करीब 2.5 करोड़ रुपये पार करा लिए. जिसके बाद अब सुशांत की बहन के एफडी में दो करोड़ रुपये ही रह गये हैं.

इसे भी पढ़ें- भारत में 24 घंटे में रिकॉर्ड 64 हजार से अधिक केस, 21 लाख के पार आंकड़ा

रिया को राहत नहीं, ED फिर करेगी पूछताछ

रिया और उसके परिवार के नाम सुशांत के पिता ने केस दर्ज किया है. जिसके बाद से उनपर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है. इसी सिलसिले में ईडी की रिया से पूछताछ जारी है. ई़डी ने रिया से शुक्रवार को इस मामले में पूछताछ की. यह पूछताछ करीब 8 घंटे तक चली. जिसके बाद एक बार फिर से रिया को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है.

टीम एक बार फिर से सोमवार को रिया से पूछताछ करेगी. इसमें पैसों के लेन देन को लेकर ही पूछताछ की जायेगी. वहीं रिया के भाई का नाम भी इस केस में शामिल है. जिनसे शनिवार को पूछताछ की गयी. रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से करीब 18 घंटे ईडी ने पूछताछ की. इधर मिली जानकारी के मुताबिक रिया से जब पूछताछ की गयी तो वह किसी भी सवाल का ठीक से जवाब नहीं दे रही थीं. जिसकी वजह से ईडी की टीम संतुष्ट नहीं है और इसी को मद्देनजर रखते हुए एक बार फिर से सोमवार को अन्य सबतों के साथ रिया से दोबारा पूछताछ की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- JSMDC-2 : डीलरों-ठेकेदारों के पास 7 करोड़ CFT बालू का स्टॉक, फिर भी किल्लत

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button