Sports

IND Vs NZ: भारतीय टॉप बैड्समैन को ऑउट करने पर होगी नजर- बोल्ट

Mount Maunganui (New Zealand): इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों के वन डे सीरीज में भारत ने जीत से आगाज किया है. वहीं शनिवार को दोनों के बीच दूसरा मैच माउंट माउंगनुइ में होगा. तीसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर होगा. टीम इंडिया जहां सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी, वहीं न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी के प्रयास में है.

टॉप लेवल को ऑउट करना जरुरी- बोल्ट

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने शुक्रवार को कहा कि मेजबान टीम का लक्ष्य शनिवार को दूसरे वनडे में भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेजने का होगा.

एक दिवसीय प्रारूप में भारत के शीर्षक्रम के तीनों बल्लेबाज शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से हैं. बोल्ट ने कहा,‘ एक गेंदबाजी ईकाई के रूप में हम उनके शीर्षक्रम को दबाव में रखना चाहते हैं. ताकि मध्यक्रम भी दबाव में आये. यदि हम पहले दस ओवर में तीन विकेट ले सके तो बाकी टीम पर दबाव बन जायेगा.’

हार से लेंगे सबक

पहले वनडे में आठ विकेट से मिली हार के बारे में उन्होंने कहा, ‘ हम खेल के हर विभाग में पिछड़ गए थे. हमें पता है कि गलती कहां हुई. बल्लेबाज अपनी गलतियों से सबक लेकर उतरेंगे ताकि बड़ा स्कोर बना सके.’

मोहम्मद शमी ने पहले दो ओवरों में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो को आउट कर दिया था. बोल्ट ने कहा, ‘ अतीत में हमें सलामी जोड़ी से अच्छी शुरूआत मिलती आई है. हमें पता है कि शुरूआती विकेट कितने अहम होते हैं. साझेदारियों में बल्लेबाजी करना जरूरी है. और अच्छी शुरूआत मिलने से निचले क्रम पर बोझ नहीं पड़ता.’ उन्होंने स्वीकार किया कि मैकलीन पार्क पर पिच को भांपने में उनसे गलती हुई.

Related Articles

Back to top button