BusinessMain Slider

#EconomicSlowdown: इन्फोसिस में भी होगी बड़े पैमाने पर छंटनी, 10% कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज

Bengaluru: आइटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस में भी बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी है. कंपनी ने छंटनी का जो प्लान तैयार किया है उसमें खासतौर से सीनियर और मिड लेवल के कर्मचारी शामिल हैं. कुल मिला कर कंपनी अपने पूरे मानव संसाधन के 10 फीसदी हिस्से को बाहर का रास्ता दिखायेगी.

इस छंटनी के तहत जॉब लेवल 6(JL6) से करीब 2200 कर्मचारियों की छंटनी की जायेगी. कंपनी में JL6, JL7 और JL8 बैंड में कुल 30,092 कर्मचारी हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार कंपनी JL 3 और उससे नीचे के लेवल पर अपने कर्मचारियों की 2-5 फीसदी हिस्से की छंटनी करेगी.

इस स्तर पर कुल 4,000 से 10,000 कर्मचारी बाहर किये जा सकते हैं. इन्फोसिस में 86,558 कर्मचारी हैं और असोसिएट व मिडल बैंड में कुल 1.1 लाख कर्मचारी हैं.

कंपनी में शीर्ष पदों पर 971 अधिकारी हैं. असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जैसे शीर्ष अधिकारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा. इस लेवल पर करीब 50 कर्मियों की विदाई हो सकती है.

सूत्रों ने बताया कि ये छंटनियां फोकस्ड और टारगेटेड तरीके से हो रही हैं. पहले कंपनी ने परफॉर्मैंस के आधार पर छंटनी की, लेकिन इस बार मामला अलग है और ज्यादा लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा.

अमेरिका की एचएफएस रिसर्च के सीईओ फिल फर्श्ट ने कहा, मौजूदा समय में इंडस्ट्री में कॉम्प्लेक्स स्किल स्टाफ की जरूरत है और ट्रेडिशनल सपॉर्ट सर्विसेज के लिए कम स्टाफ की जरूरत है क्योंकि काफी काम ऑटोमेशन से हो रहा है.

कॉग्निजेंट से 13 हजार की होगी छंटनी

बता दें कि बीते हफ्ते आइटी क्षेत्र की एक और दिग्‍गज कंपनी कॉग्निजेंट ने कंटेंट मॉडरेशन कारोबार समेटने का ऐलान किया है. कंपनी के इस फैसले से 6000 लोग बेरोजगार होनेवाले हैं. कंपनी इनके अलावा भी 7000 लोगों की छुट्टी करने पर विचार कर रही है.

Related Articles

Back to top button