
Aurangabad: शहर की माउंटेनियर आईपीएस बहू और आइटीबीपी, देहरादून की डीआईजी अपर्णा कुमार को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है.केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित में अपर्णा को सम्मान व स्मृति चिह्न दिया. इस सम्मान को उसके परिजनों ने दीपावली गिफ्ट बताते हुए अपर्णा को बधाई दी है. शहर के क्लब रोड निवासी उसके जेठ कपिल कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी भावज ने अपने कार्य से परिवार और देश का नाम रौशन किया है. वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के झंडे बुलंद करें, इस दीवाली पर उसके लिए यही कामना करता हूं. गौरतलब है कि अपर्णा के पति संजय कुमार भी आइएएस अधिकारी हैं, फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार के फाइनेंस सेक्रेटरी हैं. उन्होंने भी पत्नी को सफलता पर शुभकामनाएं दी है.




