NEWSWING
Ramgarh, 17 November : शहर के भीड़ भाड़ वाले एरिया झंडा चौक के पास अपराधियों ने एक महिला से दिनदहाड़े चेन छीनने का प्रयास किया. शुक्रवार अपराहन करीब चार बजे बाइक सवार दो युवकों ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की. बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से चेन छीन तो लिया था, परंतु वह चेन उसके हाथ से गिर गया. चेन गिरा हुआ छोड़ बाइक सवार अपराधी तेज रफ्तार से थाना चौक की ओर भाग निकले.
बेटे के साथ मार्केटिंग करने निकली थी महिला
जानकारी के अनुसार गोलपार निवासी शोभा देवी अपने बेटे के साथ मार्केटिंग करने के लिये निकली थी. इस दौरान बाइकर्स गैंग उनका पीछा कर रहा था. जैसे ही महिला सिन्हा मार्केट के निकट पहुंची, बाइक में पीछे बैठे हुए युवक ने उनके गले से सोने का चेन छीन लिया. लेकिन चेन उसके हाथों से गिर गया. और वे तेज रफ्तार से भाग गये. इधर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.




