
Ranchi : कोलकाता में ईस्टर्न इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 19 नवंबर से होने जा रहा है. तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. जिसमें पुरुष और महिला खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी. इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के करीब 250 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है. प्रतियोगिता में मेजबान पश्चिम बंगाल के अलावे झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, असम, त्रिपुरा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, जम्मू एंड कश्मीर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के पावरलिफ्टर भी हिस्सा लेंगे.
झारखंड के पावरलिफ्टर्स दिखाएंगे दमखम
19 से 21 नवंबर तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम का चयन में झारखंड पावरलिफ्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन जैन, उर्मिला राकेश, अजय कुमार, सुजाता भकत और और अशोक गुप्ता उपस्थित थे.
टीम इस प्रकार हैं-
महिला टीम : आशीषन कच्छप, प्रतिभा हेमरेम, हेमा कुमारी, नैंसी रानी, शांभवी मालवीय, हिमा तिर्की और ऐश्वर्या हाजरा
पुरुष टीम : रवि रंजन, अमन सिंह, डेविड टोप्पो, सचिन गुप्ता, अपूर्व मिश्रा, शुभम तिवारी, रत्नेश कुमार, दिनेश नायक, नीतीश कुमार राणा, निखिल कुमार, पुनीत कुल्लू, रूपेश कुमार, आकाश कुमार और कुणाल सिंह.
कोलकाता जाने वाली झारखंड पावरलिफ्टिंग टीम का मैनेजर रोहित कुमार को बनाया गया है. वहीं अशोक कुमार गुप्ता और अजय कुमार अभिभावक स्वरूप टीम का नेतृत्व करेंगे.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Corona Update: 24 घंटे में रांची से मिले 15 संक्रमित, 23 जिलों में राहत




