
Bermo: नये वर्ष में डीवीसी का बोकारो थर्मल प्रबंधन डीवीसी की बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई करेगा. डीजीएम पीके सिंह ने इस आशय की लिखित सूचना जारी है. सूचना की प्रतिलिपि स्थानीय सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत प्रतिनिधियों, बोकारो डीसी, बेरमो एसडीएम, आवासीय दंडाधिकारी तथा थाना प्रभारी को भी दी है. सूचना में डीवीसी के डीजीएम ने लिखा है कि डीवीसी की कॉलोनी तथा इसके आसपास की निजी कॉलोनियों में बड़े पैमाने पर डीवीसी की बिजली चोरी हो रही है. यह कानूनी रूप से अपराध है. ऐसे सभी निजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे अस्थायी मीटर 10 जनवरी 2019 तक लगा लें. झारखंड सरकार द्वारा जब उन्हें बिजली आपूर्ति की होगी तो डीवीसी के द्वारा लगाया गया अस्थायी मीटर हटा लिया जाएगा. ऐसा नहीं करने पर बिजली चोरी का एफआईआर दर्ज कर कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड की कोई भी सरकार पर्यटन को लेकर कभी गंभीर दिखाई नहीं पड़ी




