RanchiSports

23 अगस्त से खेलगांव में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग का आयोजन, 1800 प्लेयर्स दिखाएंगे हुनर

Ranchi: राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव, होटवार में 23 अगस्त से 27 अगस्त तक होगा. विधायक और राष्ट्रीय किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आयोजक समिति के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो ने गुरुवार को रांची में इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रांची को इतने महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है जो काफी सुखद पल है. इस प्रतियोगिता में लगभग 1800  खिलाड़ी और 200 टेक्निकल ऑफिशियल अधिकारी भाग लेंगे. 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के प्लेयर्स और अन्य भी इनमें शामिल हैं. इस खेल के आयोजन के लिए बैठक की जा रही है. सभी खिलाड़ियों को कैसे बेहतर से खाना मिल सके, रहने के लिए जगह मिले, इन सभी चीजों के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. सभी खिलाड़ियों को हर व्यवस्था उपलब्ध करायी जाएगी जिससे उन्हें प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो. उद्घाटन और समापन समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा स्पीकर, खेल मंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे.

जोरदार तैयारी और आयोजन

मथुरा प्रसाद महतो के मुताबिक इस आयोजन को भव्य तरीके से किया जायेगा. 22 अगस्त से टीमें रांची पहुंचेंगी. 23 अगस्त को वेट मेडिकल व फिटनेस की जांच के बाद खिलाड़ियों को खेलने दिया जायेगा. प्रेस वार्ता के दौरान मौके पर झारखंड किक-बॉक्सिंग के अध्यक्ष बी सी ठाकुर, विपुल मिश्र, कोषाध्यक्ष एमडी इबरार कुरेशी, प्रवीण कुमार, संस्कार तिवारी, ओवेस अरफात, आरती कुमारी सहित अन्य भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: पलामू : जेकेएम का अपराधी गिरफ्तार, ईट भट्टा व्यवसायी से रंगदारी मांगने का मामला

Related Articles

Back to top button