JharkhandRanchi

दुर्गा सोरेन सेना की अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, जेपीएससी परीक्षा की जांच की मांग की

Ranchi : दुर्गा सोरेन सेना की अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर सातवीं से 10 वीं सिविल सेवा परीक्षा की जांच कराने का अनुरोध किया है. अपने पत्र में लिखा है कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में सीरियल नंबर क्रमांक वाले कई अभ्यर्थीयों को सफल घोषित किया गया है.

इसे लेकर कई अभ्यर्थियों का कहना है कि सीरियल नंबर से इतने अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो सकता. सोमवार को इंटरनेट मीडिया में भी सवाल उठे थे. और जेपीएससी के परीक्षा परिणाम को लेकर कुछ अभ्यर्थी आवास आ कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया.

इसे भी पढ़ें:रांची- चोपन ट्रेन लोहरदगा लाइन से जनता को दूसरी सौगात : दीपक प्रकाश

उन्होंने कहा कि साहिबगंज और लोहरदगा में एक-एक सेंटर पर परीक्षाओं में बैठे अभ्यर्थी 20 अभ्यर्थी में 18 ने परीक्षा दी. बाकी दो परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए. कहीं न कही परीक्षा परिणाम में संशय है. इसके पीछे कोई न कोई दोषी है.

पत्र में कहा कि तत्काल इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करें. या फिर इस परीक्षा को रद्द कर दूसरी परीक्षा कराई जाए तब जाकर छात्रों का भविष्य उज्ज्वल हो पाएगा.

इसे भी पढ़ें:स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और अंग्रेजों द्वारा उन पर किए अत्याचारों की गाथा बताएगा 142 करोड़ में बना बिरसा मुंडा संग्रहालय

Related Articles

Back to top button