Dumka

दुमकाः नियोजन नीति और रोजगार को लेकर छात्र-छात्राओं ने निकाली हेमंत सरकार की शवयात्रा

Ranchi: शुक्रवार को संताल परगना महाविद्यालय दुमका छात्र समन्वय समिति के बैनर तले छात्र अधिकार महारैली कार्यक्रम आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने झारखंड के हेमंत सरकार एवं उनके सहयोगी कांग्रेस के तमाम विधायकों का विरोध, पुतला दहन एवं शव यात्रा का कार्यक्रम आयोजन किया गया. छात्र समन्वय के कहा कि हेमंत सरकार एवं अनके सहयोगी कांग्रेस के द्वारा बनाई गई कई गलत नीतियों के कारण जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. छात्र -छात्राओं ने सवाल उठाया कि क्या झारखंड इसी दिन के लिए बना था कि यहां के युवा रोजगार के लिए दर-दर भटके. उन्हें अपने ही राज्य में हक अधिकार के लिए सड़कों पर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़े. आज हालात यह है कि छात्र अधिकार और न्याय में मांग के क्रम में पुलिस से लाठी खाना पड़ रहा है. उन्हें बेवजह झूठे केस का शिकार होना पड़ रहा है. जहां उन्हें रोजगार मिलना चाहिए वहां केस और पुलिस की लाठी मिल रही है.

छात्र नेता श्यामदेव हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड के हेमंत सरकार को यह बात समझ में आना चाहिए 1951 के बाद केंद्र के विभिन्न सरकारी उपक्रमों में झारखंड में आए विभिन्न राज्यों के लोग एवं अनके परिवार बस गए है. सवाल उठता है कि झारखंड के स्थानीय खाता धारियों का क्या होगा? इस हालात में क्या हेमंत सोरेन ने झारखंड के आदिवासियों और मूल वासियों के साथ धोखा नहीं किया है. आज बाहरी लोग जो यहां रोजगार की तलाश में आए उन्होंने अपना वोटर कार्ड यहां बनवाया और वोट भी देते हैं क्या यह दोहरी नागरिकता नहीं है ऐसे लोगों को चिन्हित कर सरकार क्यों कार्रवाई नहीं करती है.

छात्र समन्वय समिति ने मांग किया है कि खातियान के आधार पर स्थानीय नीति बनाई जाए, जिसमें 1932 को आधार माना जाय. खातियान के आधार पर नियोजन नीति बनाई जाय. रिक्तियों के विरूद्ध आवदेन में सिर्फ भारत के नागरीक न लिख कर के नागरीक एवं झारखंड राज्य का स्थानीय निवासी लिखा जाय. 60-40 का अनुपात रद्द किया जाय. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में सीयूईटी को वापस किया जाय. उपरोक्त मांगे पूरी नहीं की जाने की स्थिति में छात्र समन्वय समिति दुमका आंदोलन के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आगामी 1 अप्रैल 2023 को संताल परगना में एक दिवसीय बंदी का आवहन करने के लिए बाध्य हो जायेगी. जिसकी जिम्मेवारी सरकार को होगी. कार्यक्रम में विवेक हंसदा, सोकोल हेम्ब्रोम, सुकदेव बेसरा, राली किस्कू, कोरलेलिस किस्कू, मुनिलाल हंसदाक, प्रवीण मुर्मू, बाबूराम सोरेन, लाटूवा किस्कू, अलीशा, पुस्पलता, होपोन टी, मार्टीना, बबीता मरांडी, अर्चना टुडू, सोनी सोरेन, प्रेमलता टुडू, कटरीना सोरेन, सावित्री हंसदक, सेबस्तियान हेम्ब्रोम फ्रांसिस सोरेन, श्याम देव हेम्ब्रम, मनोज मुर्मू, बाबूधन टुडू,, नरेश सोरेन, रविन्द्र मरांडी, सुलिश सोरेन बिमल राजेंद्र, मनुएल, सैमुएल सहित कई लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: पलामू: प्रेम त्रिकोण में फंसी शादीशुदा महिला ने पुराने प्रेमी संग मिलकर की नए प्रेमी की हत्या, हुई गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button