DumkaJharkhandLead News

धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, चाल धंसने से 9 मजदूरों की मौत

Ranchi: धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान नौ मजदूर की मौत हो गई है. यह हादसा बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक 2 में हुआ है, जहां अवैध रूप से चल रहे एक खदान में मलबा गिरने से ये मौतें हुईं हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को धनबाद व बोकारो जिले के सीमा पर स्थित जमुनिया नदी किनारे कोयले का अवैध खनन किया जा रहा था. कहा जा रहा है कि 15 मजदूर कोयला खनन के लिए अवैध माइंस के अंदर गए थे. अवैध माइंस के अंदर कोयला खनन के दौरान पीलर कमजोर होने के कारण ऊपर से कोयले का चट्टान भरा भराकर गिरने लगा. खनन करने वाले मजदूर टुंडी क्षेत्र के रहने थे.

विधायक सरयू राय ने किया ट्वीट

इस हादसे को लेकर विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि बाघमारा,धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन की चाल धंसने से आज रात 9 मज़दूरों की मौत हो गई है. अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं. इसकी सूचना मैंने एसएसपी धनबाद को दे दी है. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था.

Related Articles

Back to top button