
Patna : राजधानी के दानापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है. पीड़ित नाबालिग के परिजनों द्वारा अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में लिखित शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने नाबालिग की मां से भी शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का काम किया था.
बताया जा रहा है कि महिला की शादी करने की बात कहने पर वह टालता रहता था. इस बीच युवक ने महिला की नाबालिक बेटी को भी अपने प्रेम जाल में फांसकर यौन शोषण किया.
इसे भी पढें:BIG BREAKING : IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा को ईडी ने किया गिरफ्तार
जब महिला को इसकी जानकारी मिली तो वे स्थानीय दानापुर थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया. इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय जांच कराया गया है.
आरोपी अभियुक्त पीड़ित बच्ची की मां के साथ झांसा देकर शादी करने की बात कह कर पहले संबंध बनाया था, बाद में नाबालिक के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का काम किया.
आरोप में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढें:खासमहाल जमीन की करा ली रजिस्ट्री, विष्णु अग्रवाल सहित 19 लोगों को नोटिस




