Court NewsLead News

प्रमोशन से जुड़े मामले में हाइकोर्ट ने डीजीपी को उपस्थित होने का दिया आदेश

Ranchi : प्रमोशन से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने डीजीपी को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है. दरअसल सरकार की ओर से प्रमोशन मामले में एक ही जवाब बार-बार दाखिल किया जा रहा था. जिस पर कोर्ट ने आपत्ति जतायी और डीजीपी को आदेश दिया. मामले की अगली सुनवाई 11 जून को होगी. उस दिन डीजीपी को कोर्ट में उपस्थित रहना होगा. जानकारी हो कि मामला 2008 का है. जब पुलिसकर्मियों को प्रमोशन दिया गया था.

लेकिन प्रार्थी अरूण कुमार ने याचिका में बताया है कि उनकी ओर से आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के लिए आवेदन किया गया था. जिस पर कोई कारवाई नहीं की गयी. जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को प्रमोट किया गया.

इसे भी पढें:BIG BREAKING : IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा को ईडी ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button