GiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह के बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री में दो मजदूरों की मौत

Giridih: चतरो स्थित बालमुकुंद फैक्ट्री में दो मजदूरों की मौत हो गई. मृतक की पहचान गांडेय के जोधपुर गांव निवासी टेटू महतो और रसकुटो गांव निवासी कीमो तुरी के रूप में हुई है. शनिवार रात ढाई बजे के बीच फैक्ट्री के अंदर हुई दुर्घटना में दोनों मजदूर की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी बिनय राम फैक्ट्री पहुंचे और पूरे मामले की जांच की.

इसे भी पढ़ें : नशे में धुत्त था एडीजे को उडाने वाला आरोपी, जांच रिपोर्ट में खुलासा

घटना के बाद दोनों मजदूरों को फैक्ट्री प्रबंधन ने इलाज के लिए शहर के नर्सिंग होम भेजा. जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद दोनों के शव को फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. हालांकि दोनों मजदूरों के परिजनों के साथ फैक्ट्री प्रबंधन के बीच मुआवजा देने को प्रबंधन वार्ता हुई. जिसमें फैक्ट्री प्रबंधन की और से नियमों के तहत सात लाख 75 हजार देने पर सहमति बनी. वार्ता में भाकपा माले के नेताओ के भी शामिल होने की बात कही जा रही है.

इसे भी पढ़ें : मॉनसून: पतरातू डैम का फाटक खोला गया, प्रबंधन ने जारी किया अलर्ट

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की अहले सुबह की है जब टेटू महतो और कीमो तुरी फैक्ट्री के भीतर मिक्सर मशीन में काम कर रहे थे. मशीन में काम के दौरान दोनों की मौत की बात सामने आ रही है. फिलहाल हादसे के असल कारणों का पता नहीं चल सका है.

 

Related Articles

Back to top button