
Simdega : समाहरणालय सभागार में जनजातीय परामर्शदात्री परिषद की उप समिति की बैठक ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से उप समिति के सदस्य के रूप में विधायक ताला मरांडी, गुमला विधायक शिवशंकर उरांव, मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर, रतन तिर्की सहित स्थानीय जनजातीय समुदाय के बुद्धीजीवी तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने जनजातीय समुदाय की घटती आबादी पर चिंता जाहिर करते हुए कारणों की तह तक तक जाने का निर्देश्ा अधिकारियों को दिया.
इसे भी पढ़ें- मुख्य सचिव ने कहा- बिना परीक्षा नहीं होगा पारा शिक्षकों का समायोजन
जनजातीय समुदाय की भागीदारी व सुझाव आमंत्रित सुनिचित करें
जनजातीय समुदाय की घटती आबादी के कारणों को जानने के लिए बनी उपसमिति के सदस्यों ने कहा आदिवासियों की घटती जनसंख्या चिंतनीय है. इस पर जांच पड़ताल करने की आवश्यकता है. जनजातीय समुदाय के विकास के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित हैं. उसका लाभ सही लोगों तक पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठाना होगा. उप समिति ने जिला स्तर पर जनजातीय परामर्शदात्री की बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक जनजातीय समुदाय की भागीदारी व सुझाव आमंत्रित सुनिचित करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया. ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा वर्ष 1951 से वर्ष 2011 तक के विभिन्न वषों में जनगणना आकंडा के अनुसार जिले में जनजातीय समुदाय की कुल आबादी कितनी थी व उनका प्रतिशत क्या था. इससे संबंधित आंकड़े स्पष्ट करने का आदेश दिया.

इसे भी पढ़ें- हेमंत सोरेन ने कहा, विकास कार्य पूरी तरह ठप, सभी चीजें भगवान भरोसे चल रही हैं
1971 के जनसंख्या के मुकाबले अब भी आबादी कम
आजादी के बाद कितने आदिवासियों जनजातियों का भूमि अधिग्रहण हुआ है. भूमि अधिग्रहण के बाद कितनी जनजाति आबादी प्रभावित हुई है. कहां-कहां विस्थापित हुए हैं. इसकी रिर्पोट देने को कहा गया. 1971 के जनसंख्या के मुकाबले अब भी जनजातीय समुदाय की आबादी कम है. जनजाति समुदाय के लोग रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों अथवा महानगरों में पलायन करना भी एक कारण है. जनजातीय समुदायों की आबादी कम होने के अन्य कारणों में जन्म व मृत्यु दर दोनों की अधिकता, आदिवासी महिलाओं द्वारा गैर आदिवासियों के साथ ब्याह, मानव तस्करी, कौशल विकास कार्यक्रम के तहत महानगरों में युवाओं स्थानांतरण आदि प्रमुख वजह है.
उपायुक्त जटाशंकर चौधारी ने उप समिति को बुके देकर जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया. बैठक में उपसमिति के सदस्यों के अलावे विधायक विमला प्रधान, एसपी संजीव कुमार, जिप अध्यक्ष मेनोन एक्का, डीडीसी मनोहर मरांडी सहित प्रशासनिक व पूर्व विधायक थियोदोर किड़ो, नप अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




