JharkhandRanchi

तीन महीने में सिर्फ डेढ़ किलोमीटर तक ही हुई डक्टिंग, एक किलोमीटर तक बिछा पाइपलाइन

Ranchi : झारखंड शहरी आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (जूडको) इन दिनों स्मार्ट सड़क बना रही है. 43 करोड़ की लागत से पहले चरण में बिरसा चौक से लेकर रांची एयरपोर्ट तक डक्ट बनाने का काम चल रहा है. इसी क्रम में बिरसा चौक से लेकर हिनू चौक तक 30 इंच का पाइपलाइन पूर्व के क्लोज्ड ड्रेन (नाली) में बिछा दिया गया.

अब बिरसा चौक से हिनू तक सड़क के किनारे बने भवनों का गंदा पानी सड़कों और बिछाये गये पाइपलाइन में ही बह रहा है. इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.

जूडको के महाप्रबंधक अशोक कुमार का कहना है कि यह शुरुआती दौर की परेशानी है. अब स्मार्ट रोड में नाली अंडरग्राउंड बहेगी. स्मार्ट रोड में तीन तरह के लेन होंगे. एक लोगों और रिक्शा के चलने के लिए, दूसरा स्लो मूविंग वेहिकल्स के लिए और तीसरा रैपीड मूविंग वेहिकल्स का लेन होगा. इसके अलावा जो डक्ट बनाये जा रहे हैं, उसमें टेलीफोन, बिजली के केबल, वाईफाई केबल, गैस पाइपलाइन जैसी सुविधाएं बहाल की जायेंगी.

इसे भी पढ़ें – Police Housing Colony : कौन है ये जीएस कंस्ट्रक्शन, जो जीएम और सीएनटी लैंड पर बसा रहा दिग्गजों का…

फरवरी 2019 से शुरू हुआ है काम

डक्टिंग का काम फरवरी 2019 से शुरू हुआ है. तीन महीने में एयरपोर्ट से लेकर हिनू चौक से पहले बने ग्रीन एकर्स होटल तक गहरे गड्ढे कोड़े गये हैं. एयरपोर्ट से सात सौ मीटर तक ही डक्ट को कवर किया गया है. वहीं बिरसा मुंडा राजपथ में डिबडीह के पास दो-तीन सौ मीटर तक गड्ढा कर, उसे कवर करने का काम किया जा रहा है. जूडको का कहना है कि राईट टू वे का क्लीयरेंस नहीं मिलने से परेशानी हो रही है.

लेकिन तीन महीने में काम काफी बढ़ा है. डक्ट को कवर कर दिये जाने के बाद उस पर फिर से सड़क की परत बिछायी जायेगी और ट्रैफिक स्मूथ किया जायेगा. इसमें अंडरग्राउंड नाली और लोगों के चलने के लिए पेवमेंट भी तैयार किये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह : पोस्टमार्टम के बदले 2500 रुपये मांगने का आरोप, झामुमो नेता ने हंगामा किया, वज्रपात से हुई…

एयरपोर्ट से राजभवन तक बनना है डक्ट

जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट से राजभवन तक यह यूटिलिटी डक्ट बनाया जाना है. यह बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक होते हुए राजभवन तक जायेगा. इसके लिए सरकार की तरफ से किसी तरह की जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जायेगा.

एक तरफ की सड़क चालू रखकर दूसरी तरफ डक्टिंग का काम करने की सरकार की योजना है. इस यूटिलिटी डक्ट को एक वर्ष में यानी फरवरी 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

इसे भी पढ़ें – दर्द ए पारा शिक्षक : आखिर क्यों शिक्षक को हिंदुस्तान यूनिलिवर में साबुन छंटाई का काम करना पड़ रहा है

Related Articles

Back to top button