
New Delhi: न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये बीसीसीआई ने भारतीय का ऐलान कर दिया है. नियमित कप्तान विराट कोहली को पहले टेस्ट में आराम देते हुए अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी गई है. इसके अलावा भी इस सीरीज के लिए अन्य कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.
मालूम हो कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा. इससे पहले दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी. सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 नवंबर को रांची में खेला जायेगा. बताया जा रहा है कि दूसरे टेस्ट के लिए विराट कोहली उपस्थित रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : JUT : झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में नियुक्ति का रास्ता साफ, अगले माह तक मिलेंगे 12 प्रोफेसर
चयन समिति ने रोहित शर्मा, रिषभ पंत, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को टेस्ट मुकाबले में आराम दिया है. श्रेयस अय्यर को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है. लंबे समय बाद जयंत यादव की वापसी हुई है. केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल भी टीम में हैं. इंग्लैंड दौरे पर गये सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.
टीम इस तरह है
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
इसे भी पढ़ें : भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या




