JharkhandLead NewsRanchi

ड्रग्स के सौदागरों सावधान, झारखंड कैडर के सीनियर IPS अफसर SN Pradhan के पास ही 31 अगस्त, 2024 तक रहेगी NCB की कमान

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के क्रूज ड्रग्स केस मामले की भी जांच कर रही है NCB

Naveen Sharma

Ranchi : ड्रग्स के सौदागरों के लिए बुरी खबर है. पिछले करीब एक वर्ष से ड्रग्स के सौदागरों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अपनी कई छापामारी की कार्रवाइयों से हड़कंप मचाया हुआ है. इस एजेंसी के महानिदेशक सत्य नारायण प्रधान (एसएन प्रधान) को 31 अगस्त, 2024 तक इस पद पर बनाये रखने का निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है.

इसे भी पढ़ें : हो जायें एलर्टः रांची में कोरोना के 103 सक्रिय केस, इनमें एक रिम्स का मेडिकल स्टूडेंट भी

क्रूज पर ड्रग्स पार्टी मामला

क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों को 2 अक्टूबर 2021 को हिरासत में लिया गया था. नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक यात्री क्रूज शिप पर छापा मारकर वहां नशीले पदार्थों के साथ चल रही पार्टी का भंडाफोड़ किया था . इन हाई प्रोफाइल लोगों की गर्दन तक हाथ ले जाने की हिम्मत जिस नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दिखायी है उसका नेतृत्व झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अफसर एसएन प्रधान कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब पर बवाल, हिन्दुत्व को बताया ISIS और बोकोहराम जैसा संगठन, शिकायत दर्ज

क्या कहा था एसएन प्रधान ने

इस मामले में जब मीडिया ने उनसे पूछा था तो एनसीबी प्रमुख एसएन प्रधान ने कहा कि हम पूरे मामले की निष्पक्ष छानबीन करेंगे. यदि इसमें किसी की सिलेब्रिटी या अमीर लोगों से संबंध सामने आते हैं तो भी हमारी कार्रवाई पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. हम कानून के मुताबिक काम करेंगे. इसके साथ ही एनसीबी ने मुंबई तट पर क्रूज रेव पार्टी के आयोजकों को भी समन भेजा है.

पिछले करीब डेढ़ वर्ष से बॉलीवुड सितारों द्वारा ड्रग्स का इस्तेमाल करने के कई मामले भी मीडिया की सुर्खियों में रहे हैं. खासकर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध स्थितियों में हुई मौत के बाद बॉलीवुड के कलाकारों का ड्रग कनेक्शन को लेकर भी कई फिल्मी सितारों को एनसीबी ने अपने आफिस में बुला कर पूछताछ की थी.

इसे भी पढ़ें : गोरखपुर में बच्चों की मौत केस से चर्चित बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ. कफील खान बर्खास्त

झारखंड के तेज तर्रार और ईमानदार अफसरों में होती थी गिनती

एसएन प्रधान को जनवरी 2019 में केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ का डीजी बनाया था. इसके पहले वे झारखंड में कई वर्षों तक विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं. एसएन प्रधान झारखंड पुलिस में एडीजी के पद पर तैनात थे. वे सीआईडी, अभियान और स्पेशल ब्रांच में भी अपना योगदान दे चुके हैं.

झारखंड कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएन प्रधान की गिनती झारखंड के तेज तर्रार और ईमानदार अफसरों में होती है. केंद्र सरकार ने 1985-88 बैच के 28 आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में इंपैनल किया है. इसमें झारखंड कैडर के एकमात्र आईपीएस अधिकारी एसएन प्रधान शामिल थे.
सत्य नारायण प्रधान झारखंड पुलिस में एडीजी अभियान, सीआईडी एडीजी समेत कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं. एनडीआरएफ में रहते हुए कुछ वर्ष पूर्व आई कई राष्ट्रीय आपदाओं में उनके बेहतर कामकाज की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर रही है.

इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में भर्ती कराये गये

एनडीआरएफ के डीजी के रूप में भी किया शानदार काम

एनडीआरएफ के डीजी के पद पर रहते हुए एसएन प्रधान की टीम ने महाराष्ट्र में आई बाढ़ में काफी बेहतर काम कर सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी. इस बेहतरीन काम की वजह से ही एसएन प्रधान और उनकी टीम को केबीसी में भाग लेने के लिए विशेष आग्रह किया गया था.

इसे भी पढ़ें : अबुल कलाम आजाद की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Related Articles

Back to top button