Education & CareerJharkhandLead NewsRanchi

प्री नर्सरी से 9वीं तक प्रवेश के लिए प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन शुरू, 30 नवंबर तक मिलेगा फॉर्म

Ranchi : शहर के निजी स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कई स्कूलों में ऑनलाइन तो कई स्कूलों में ऑफलाइन फॉर्म मिल रहे हैं. कुछ स्कूलों में 15 नवंबर से फॉर्म मिलना शुरू हो जायेगा. स्कूलों ने 500 से 1500 रुपये तक की फीस एडमिशन फॉर्म के लिए रखा है.

इन स्कूलों में शुरू हुआ एडमिशन

टेंडर हार्ट स्कूल : यहां प्री-नर्सरी, नर्सरी व प्रेप के लिए फॉर्म दिया जा रहा है. प्री-नर्सरी के लिए तीन वर्ष, नर्सरी के लिए चार वर्ष, प्रेप के लिए पांच वर्ष उम्र जरूरी है. फॉर्म का शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है.
लेडी केसी रॉय स्कूल : फॉर्म सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक मिलेगा. यहां फॉर्म नर्सरी से 9 वीं कक्षा तक के लिए मिल रहा है. फॉर्म के लिए 1000 रुपये रुपये देने होंगे.

जेके इंटरनेशनल स्कूल : फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दिया जा रहा है. एलकेजी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आवेदन लिया जा रहा है. फॉर्म का मूल्य 1000 रुपये है.

इसे भी पढ़ें : अब नहीं चलेगा टाल मटोल, पेंडिंग मुद्दों पर सरकार ले ठोस फैसला : दीपिका पांडेय सिंह

शारदा ग्लोबल स्कूल : स्कूल में नामांकन फॉर्म दिया जा रहा है. यहां प्री-नर्सरी से नौवीं तक के लिए फॉर्म उपलब्ध है. नामांकन फॉर्म ऑनलाइन व ऑफलाइन भी दिया जा रहा है. शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है.

गुरुनानक स्कूल : यहां ऑनलाइन और ऑफलाइन एडमिशन फॉर्म नर्सरी से कक्षा छठी तक के लिए मिल रहा है. फॉर्म का मूल्य 1200 रुपये निर्धारित है.

ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना: यहां प्री नर्सरी, केजी और कक्षा पहली के लिए आवेदन मिल रहा है. प्री नर्सरी के लिए 3.5 वर्ष, नर्सरी के लिए चार वर्ष और केजी के लिए पांच वर्ष उम्र निर्धारित है, फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध है.

जीएंडएच स्कूल : फॉर्म ऑनलाइन व ऑफलाइन मिल रहा है. नर्सरी-1, नर्सरी और क्लास वन के लिए फॉर्म दिया जा रहा है. नर्सरी- 01 के लिए उम्र 3.5 वर्ष, नर्सरी के लिए 4.5 वर्ष व कक्षा एक के लिए 5.5 वर्ष निर्धारित है, फॉर्म का शुल्क 500 रुपये है.

इसे भी पढ़ें : अबुल कलाम आजाद की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल : आवेदन 15 नवंबर से ऑनलाइन मिलेगा. यह नर्सरी और केजी के लिए होगा, नर्सरी के लिए 3.5 वर्ष और केजी के लिए 4.5 वर्ष उम्र निर्धारित है. आवेदन फॉर्म 1500 रुपये निर्धारित है.

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल : एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन व ऑफलाइन उपलब्ध है. यहां नर्सरी से छठी तक के लिए फॉर्म दिया जा रहा है.. नर्सरी के लिए उम्र चार वर्ष निर्धारित है. फॉर्म का शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है.

सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल : आज से स्कूल में फॉर्म मिलना शुरू होगा फॉर्म नर्सरी से नौवीं तक के लिए दिया जा रहा है. फॉर्म का शुल्क 1000 रुपये है.

विद्या विकास पब्लिक स्कूल : आवेदन सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक दिया जा रहा है. यह फॉर्म प्री नर्सरी से नौवीं तक के लिए दिया जा रहा है.

मनन विद्या स्कूल : स्कूल में ऑफलाइन और ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध है. इसका समय सुबह नौ बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित है. केजी से सातवीं तक के लिए आवेदन मिल रहा है. फॉर्म का शुल्क 1000 रुपये है,

लोयला स्कूल : ऑनलाइन व ऑफलाइन एडमिशन फॉर्म नर्सरी से पांचवीं तक के लिए मिल रहा है. स्कूल में फॉर्म लेने का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है. फॉर्म 17 नवंबर तक मिलेगा. इसका शुल्क 1000 रुपये है.

इसे भी पढ़ें : ड्रग्स के सौदागरों सावधान, झारखंड कैडर के सीनियर IPS अफसर SN Pradhan के पास ही 31 अगस्त, 2024 तक रहेगी NCB की कमान

आचार्याकुलम नामकुम : यहां एडमिशन फॉर्म ऑफलाइन उपलब्ध है. एलकेजी से लेकर पांचवीं तक के लिए आवेदन मिल रहा है. समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक है. शुल्क 500 रुपये है.

डीएवी कपिलदेव : एलकेजी के लिए एडमिशन फॉर्म चार से 30 नवंबर तक मिलेगा. हालांकि अभी शुल्क का निर्धारण नहीं हुआ फार्म ऑनलाइन और ऑफलाइन होगा.

स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड : प्री नर्सरी से आठवीं तक के लिए फॉर्म मिल रहा है. शुल्क 1000 रुपये है. फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध है. प्री नर्सरी के लिए उम्र 2.5-3.5 वर्ष, नर्सरी के लिए 3.5-4.5 वर्ष और केजी के लिए उम्र 4.5-5.5 वर्ष निर्धारित है.

एसआर डीएवी पुंदाग : 15 नवंबर के बाद एलकेजी से कक्षा दो के लिए फॉर्म दिया जायेगा. एलकेजी के लिए उम्र 3.5 वर्ष से 4.5 वर्ष निर्धारित है. फॉर्म का मूल्य 1000 रुपये है.

इसे भी पढ़ें : जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी भगवन बिरसा मुंडा की जयंती

Related Articles

Back to top button