Deoghar

देवघर: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

Deoghar: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल की अध्यक्षता में गुरुवार को साफ़- सफाई की समीक्षा बैठक आहूत की गई। मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि चयनित दोनों एजेंसी को श्रावण मास के अंतिम सोमवार को ध्यान में रखते हुए आवंटित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर साफ़-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं फौगिंग करवाना सुनिश्चित करेंगे. इसके अलावा बाघमारा बस स्टैंड, कुमैठा, नंदन पहाड़ पथ और बीएड कॉलेज सहित मेला क्षेत्रों* की साफ़ – सफाई सुनिश्चित करेंगे. साथ ही मंदिर एवं सम्पूर्ण क्षेत्रों में भी साफ़-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं फौगिंग करवाना सुनिश्चित करेंगे। डीईएसपीएल गोपाल महतो को नगर आयुक्त द्वारा कड़ी हिदायत दी गई कि कुमैठा एवं जसीडीह क्षेत्रांतर्गत सभी ट्रैफिक आउट पोस्ट में साफ़ – सफाई, ब्लीचिंग, फौगिंग एवं जलापूर्ति आदि करवाना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षमा योग्य नहीं होगी। श्रावणी मेला 2023 के अंतिम सोमवार की तैयारी हेतु विशेष साफ़ – सफाई अभियान हेतु शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को विशेष साफ़ – सफाई कराने हेतु नगर निगम टीम, एम प्रालि एंड चयनित दोनों एजेंसी को संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। बैठक में नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर, वरीय सफाई निरीक्षक, अजय कुमार, सफाई निरीक्षक श्याम सुंदर प्रसाद, मनीष भारद्वाज, कन्हैया राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button