West Bengal

Kolkata: कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए शुरू हुआ कोविड केयर नेटवर्क

Kolkata: कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए महानगर के चिकित्सकों एवं विशिष्ट लोगों ने अभिनव पहल करते हुए कोविड केयर नेटवर्क शुरू किया है. इसके जरिए वे लोगों के साथ कोरोना से लड़ने से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाएंगे और जरूरी परामर्श के साथ मदद भी मुहैया कराएंगे.

कोविड केयर नेटवर्क से अभिजीत चौधरी, दीप्तेंदु सरकार और अरिजीत घोष जैसे चिकित्सकों के अलावा पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत, मॉडल व फैशन डिजाइनर माधवी लता मित्रा और अभिनेता देव संकर हालदार जैसे समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोग जुड़े हुए हैं.

इसे भी पढ़ें – Giridih: वज्रपात से मृत बेटे को जीवित करने के लिए पिता ने शव को गोबर के ढेर में दफनाया

कोरोना को करीब से देख चुके लोग हैं जुड़े

इन सभी ने कोरोना वायरस की चुनौतियों को बेहद करीब से देखा है या फिर खुद इसका सामना किया है. मसलन, मॉडल माधवी लता की मां कोरोना से संक्रमित हो गयी थीं. सत्यरूप के परिवार में भी कोविड-19 ने धावा बोला था. इन सभी ने कोरोना से लड़ाई कर उसे मात दी है.

कोविड केयर नेटवर्क के अध्यक्ष अरिजीत घोष भी कोरोना संक्रमित हो गये थे. उन्होंने स्वस्थ होने के बाद अपना रक्त प्लाज्मा दान किया था. कोविड केयर नेटवर्क के तहत बहुत जल्द एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की जायेगी, जहां फोन करके कोरोना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा सकेंगी. सलाह-मशविरा भी किया जा सकेगा.

नेटवर्क से महानगर के कुछ सरकारी अस्पतालों के जूनियर डॉक्टर भी जुड़ गए हैं. कोविड केयर नेटवर्क उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी साबित होगा, जो महानगर में अकेले रहते हैं. कोरोना के लक्षण नजर आने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसकी पूरी जानकारी इस नेटवर्क के जरिए वे प्राप्त कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें – राज्य के तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला, आरके माल्लिक बने जेपीएचसीएल के एमडी

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button