Bihar

सीवान में दहेज के लिए की महिला की हत्या, पति-देवर गिरफ्तार

Siwan : सरकार चाहे कितने भी दावे कर लें कि देश में महिलाएं सुरक्षित है. दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा देश से खत्म हो गयी है. लेकिन फिर भी आए दिन दहेज की वजह से महिलाओं के मारे जाने की खबर मिलती रहती है. जो कि इस बात का प्रमाण है कि आज भी हमारे देश में दहेज जैसी कुप्रथा जिंदा है. ताजा मामला सीवान का है जहां दहेज की लालच में एक महिला की हत्या कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें- खूंटीः करीब 72 घंटे बाद रिहा हुए सांसद कड़िया मुंडा के आवास से अपहृत चार जवान

क्या है मामला

घटना सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के रामपुर सरेया गांव की है. जहां एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है. महिला का नाम रंजू बताया जा रहा है. रंजू की शादी 2016 में हुई थी. वहीं शादी के मात्र एक महिने बाद से ही ससुराल वालों ने रंजू को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. कितनी बार रंजू ने इसके लिए अपने ससुराल वालों को समझाया लेकिन फिर भी उन्होंने उसे प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा. और फिर भी दहेज नहीं मिलने पर उन्होंने रंजू की हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें- जी हां, यह सड़क ही है, रातू रोड कब्रिस्तान के पास वाली सड़क, नदी न समझें

पति व देवर गिरफ्तार

इधर घटना की सूचना जैसे ही महिला के मायके वालों को मिली उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस ने इस पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button