JharkhandRanchiSports

एफआईएच नेशंस कप: झारखंड के खिलाड़ियों की बदौलत भारतीय टीम ने जापान को किया परास्त, लगातार दूसरी जीत

Ranchi: स्पेन में खेले जा रहे एफ आई एच हॉकी नेशंस प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने जापान को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की. इसमें झारखंड के खिलाड़ियों का अहम रोल रहा. आज के मैच में पांचवें मिनट में सलीमा टेटे ने फील्ड गोल किया.  40वें मिनट में ब्यूटी डुंगडुंग ने फील्ड गोल कर भारतीय टीम को निर्णायक बढ़त बना दी. अंतरराष्ट्रीय मैच में ब्यूटी का यह पहला गोल था. इससे पूर्व कल खेले गए मैच में  चिली को भारतीय टीम ने 3-1 से मात दी थी.इस मैच में  संगीता कुमारी ने तीसरे मिनट में, सोनिका ने 11वें तथा नवनीत  कौर ने 32वें मिनट में गोल किया था.

इसे भी पढ़ें: निलंबित आइएएस पूजा सिंघल एक बार फिर से रिम्स में भर्ती

Related Articles

Back to top button