
Ranchi: हाइकोर्ट में गुरुवार को पंकज कुमार यादव की याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें 2016 में हुए 9 करोड़ रुपए के टॉफी और बिस्किट घोटाले को लेकर अकाउंटेंट जेनरल झारखंड को दो हफ्ते में सीलबंद लिफाफे में ओरिजनल रिकार्ड प्रस्तुत करने का आदेश दिया. इससे पहले अकाउंटेट जेनरल के एफिडेविट्स पर सुनवाई की गई. दो हफ्ते के बाद इस मामले की फिर से सुनवाई होगी.
इसे भी पढ़ें :सभी मोदी चोर: विवादित टिप्पणी पर राहुल गांधी ने कोर्ट में माफी मांगने से किया इनकार
बताते चलें कि झारखंड हाईकोर्ट में रघुवर सरकार के कार्यकाल में स्थापना दिवस के दिन टॉफी और बिस्किट बांटने के मामले पर सुनवाई हुई, जिसमें मामले की जांच सीबीआई या एसीबी से करवाने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई थी. इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को भी एफिडेविट दायर करने का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें :जियो ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Jio Phone Next, जाने कब से ले सकते हैं फोन




