
Ranchi : पुलिस को पश्चिम सिंहभूम में उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर सुमन सिंह उर्फ सुमन सिंह गंझू समेत 8 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है . पुलिस ने उग्रवादियों के पास से दो देसी कट्टा, 8 एमएम का 7 गोली, 12 बोर का 3 गोली, एक रायफल, 9 मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, वर्दी तथा पीएलएफआई के पर्चे समेत कई सामान जब्तस किये हैं.
पुलिस ने जिन गिरफ्तार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है उनमें सुमन सिंह, रमाय बोयपाई, देवी सिंह गंझू, दशरथ सिंह, गुरुचरण खंडाईत, लखन बोदरा, मंगल सिंह ओड़ेया और शनिका पूर्ति शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें :जानिए उस ट्रेन में क्या है स्पेशल, जिसमें राष्ट्रपति कोविंद करेंगे सफर
सोनुवा थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम सिंहभूम के एसपी अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनुवा थाना क्षेत्र के पनसुवां डैम के पास जंगली इलाके में पीएलएफआई के उग्रवादी घूम रहे हैं.
इस सूचना के बाद चक्रधरपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में चाईबासा पुलिस एवं सीआरपीएफ टीम ने संयुक्ता अभियान चलाया. इसमें पुलिस ने एरिया कमांडर सुमन सिंह, रमाय बोयपाई, देवी सिंह गंझू, दशरथ सिंह, गुरुचरण खंडाईत को धर दबोचा.
इसे भी पढ़ें :महंगाई के खिलाफ CPI ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला




