
Jamshedpur : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को घर-घर पहुंचाने का काम किया जा रहा है. इस कड़ी में जुगसलाई कांवड़िया संघ के जुलूस में शामिल शिव भक्तों के बीच बिष्टुपुर मेन रोड में झंडा का वितरण किया गया. साथ ही घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान भी किया गया. इस दौरान पूरा माहौल भारत माता की जय और बंदे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा. इस झंडा वितरण अभियान में कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया, भरत वसानी, महेश सोंथालिया, मारवाड़ी युवा मंच के प्रमंडीय उपाध्यक्ष अजय चेतानी, अनंत मोहनका, मनोज गोयल और अनिल चौधरी समेत अन्य लोग शामिल हुए.




