Education & Career

CUJ में भारत-चीन की संस्कृति का प्रदर्शन

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय चीनी भाषा दिवस के उपलक्ष्य में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के चीनी भाषा के विद्यार्थियों के द्वारा शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं. विद्यार्थियों ने संपूर्ण विभाग को Chinese theme में सुसज्जित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ सचिन, पियूष, दीपक, हर्षित द्वारा परंपरागत चीनी ड्रैगन डांस एवं लाइन डांस करके किया गया.

भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा को विद्यार्थियों द्वारा रैंप वॉक करके प्रदर्शित किया गया. पंजाब (अंश कोमल), तमिलनाडु (रत्नेश -नैनसी), गुजरात (प्राची), झारखंड (गोल्डन स्नेहा), असम (सुकेश- मोनालिसा), सिक्किम (नैतरिसी), बिहार (अंकित सूची) पश्चिम बंगाल (खुशी पुष्कर), महाराष्ट्र (विनीता -श्रीकांत), हरियाणा (नवजोत कुमारी स्नेहा) के द्वारा प्रदर्शित किया गया तथा अन्य कार्यक्रम में उर्वशी कुमारी ने टंग ट्विस्टर के द्वारा चीनी भाषा पर अपनी पकड़ दिखाई, तथा राहुल ने पेपर कटिंग (剪紙) के ‌द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया.  प्राची, नैन्सी, नैतरिसी स्नेहा, ज्योति ने फैन डांस तथा रुपाली शर्मा ने भारतीय एवं चीनी शास्त्रीय नृत्य किया. प्राची, नैनसी, अंकित, आनंद, स्नेहा, राहुल, नैत्रीसी, अंकित कुमार, उर्वशी एवं पीयूष ने चीनी सांस्कृतिक गीत का गायन किया.

इस अवसर पर डॉक्टर संदीप विश्वास ने ह्वेन त्सांग के भारत भ्रमण का का जिक्र करते हुए नालंदा में बौद्ध धर्म की शिक्षा प्राप्ति के बारे में जानकारी दी. डॉ बिस्वास ने हवेन त्सांग के द्वारा बौद्ध ग्रंथों का चीनी भाषा में अनुवाद एवं बौद्ध धर्म का चीन में प्रचार प्रसार के बारे में भी जिक्र किया. कार्यक्रम का मुख्य उ‌द्देश्य विद्यार्थियों की चीनी भाषा में रुचि तथा उनके भाषा के बोलने के स्तर को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत एवं चीनी सभ्यता की संस्कृति का प्रदर्शन करना रहा. चीनी भाषा के साथ-साथ चीनी संस्कृति का भी बखूबी से चित्रण किया गया. इसी प्रकार चीन और भारत के द्वारा किए साझा कार्यक्रमों से दोनों देशों के बीच सहिष्णुता का संदेश पहुंचाया गया. ड्रैगन डांस एवं रैम्प वॉक कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे.

सुदूर पूर्व भाषा विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ रविंद्र नाथ शर्मा तथा चीनी भाषा विभाग के सदस्य डॉ अर्पणा राज, डॉ संदीप बिस्वास एवं प्रोफेसर सुशांत कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल किया गया.

इसे भी पढ़ें – रांची पुलिस ने ड्रग की सप्लाई करनेवाले गिरोह का किया पर्दाफाश, सरगना समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button