
Mumbai : दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी एक्ट्रेस सायरा बानो (saira banu) को पिछले दिनों उनके परिजनों ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया है. सांस की समस्या होने की वजह से एक्ट्रेस को बुधवार को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था जिसके बाद उनके फैंस बेहद परेशान नजर आ रहे हैं. वहीं अब जो खबर सामने आई है उसे सुनकर सायरा के चाहने वालों को थोड़ी राहत मिलेगी.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : बिग बॉस फेम और टीवी एक्टर Siddharth Shukla की सिर्फ 40 साल की उम्र में मौत
सेहत में पहले से ज्यादा सुधार
सूत्रों के मुताबिक, सायरा बानो के सेहत में पहले से ज्यादा सुधार है और गुरुवार को उन्हें आईसीयू से बाहर लाकर नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा. डॉक्टर का कहना है कि अभिनेत्री का लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल हो गया है. इस वजह से उनकी एंजियोग्राफी होगी और फिर इलाज किया जाएगा. हालांकि अभी उनकी सेहत पहले से बेहतर है.
बता दें कि 76 की हो चुकीं सायरा बानों दिलीप कुमार के गुजर जाने के बाद बुरी तरह से टूट चुकी हैं. दोनों पिछले 54 वर्षों से साथ थे. बता दें कि दिलीप कुमार की मौत 7 जुलाई को हुई थी.
इसे भी पढ़ें :शाहिद अफरीदी पर भड़कीं एक्ट्रेस माहिका शर्मा, कहा- तालिबानियों से बेटियों की शादी करने के बारे में सोच रहे होंगे




